India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मुख्यमंत्री ने बिहार के लाल शैलेश कुमार को पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

05:17 AM Oct 26, 2023 IST
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाल श्री शैलेश कुमार को चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री शैलेश कुमार जमुई जिले के रहने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई जंप स्पर्द्धा में श्री शैलेश कुमार के स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत और उनके दृढ़संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Advertisement
Next Article