W3Schools
Advertisement

कुएं में मोटर ठीक करने उतरे पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत, दमकलकर्मी भी हुआ बेहोश

बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड के करमौनी गांव में एक पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
05:13 PM Aug 14, 2026 IST | Bhawana Rawat
बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड के करमौनी गांव में एक पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
कुएं में मोटर ठीक करने उतरे पिता पुत्र समेत 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत  दमकलकर्मी भी हुआ बेहोश
4 People Die From Toxic Gas

बिहार के गयाजी में डोभी प्रखंड के करमौनी गांव का एक पुराना कुआं पिता और बेटे के लिए काल बन गया। यहां जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की शुरुआत तब हुई जब एक मजदूर कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा और जहरीली गैस की वजह से बेहोश होकर डूबने लगा। उसको बचाने के चक्कर में एक-एक करके चार लोग कुएं में उतरे और चारों की जान चली गई।

Advertisement

पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

मृतकों की पहचान बेटा विकास चौधरी, पिता विजय चौधरी, दिलचंद मांझी और चमारी मांझी के रूप में हुई है, जबकि बचाव कार्य के दौरान एक दमकल सिपाही भी गैस की चपेट में आने से बाल-बाल बचा और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement

पिता को बचाने कुएं में उतरा बेटा, हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, कुएं में सिंचाई की मोटर लगाने के लिए सबसे पहले चमारी मांझी उतरे थे। उन्हें वहां जहरीली गैस होने का कोई अंदाज़ा नहीं था, जिससे वे नीचे उतरते ही बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए उनका बेटा दिलचंद मांझी कुएं में उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और दोनों की कुछ ही देर में मौत हो गई। इसके बाद, विकास चौधरी और उनके पिता विजय चौधरी एक के बाद एक कुएं में उतरे, और जहरीली गैस की वजह से उन दोनों की भी जान चली गई। इस तरह इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

जहरीली गैस की चपेट में आने से दमकलकर्मी भी बेहोश

शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि कुएं से दो शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी दो शवों को निकालते समय दमकलकर्मी अजीत कुमार भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो सुरक्षा उपकरणों और मास्क के साथ कुएं में उतरकर बचे हुए शवों को बाहर निकालेगी। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×