India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Heat Stroke : बिहार के स्कूलों में 20 छात्राएं हीट स्ट्रोक का बनी शिकार

10:41 AM May 28, 2024 IST
Heat Stroke
Advertisement

Heat Stroke : सारण जिले में कस्तूरबा बालिका विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 छात्राएं स्ट्रोक के कारण बिमार हो गई। जिसके बाद उन सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गोपालगंज में तीन छात्राएं बेहोश हो गई।

Highlight :

20 छात्राएं हीट स्ट्रोक का शिकार

भीषण गर्मी के कारण सोमवार को बिहार के सारण जिले में जहां मशरक मुख्यालय से 5 किमी दूरी पर स्थित कवलपुरा गांव के आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 20 छात्राएं हीट स्ट्रोक का शिकार हो गई। एक एक कर 20 छात्राओं को तेज बुखार एवं दर्द से छटपटाने लगी। जिसके बाद वार्डन अलंकार ज्योति और अकाउंटेंट पूजा सिंह ने मशरक अस्पताल को सूचित किया। फिर सभी को एंबुलेंस से मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह , डॉ एस के विद्यार्थी सहित एक दर्जन मेडिकल टीम इलाज में जुटी।

गहन चिकित्सा में रखा गया है

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मशरक बीडीओ पंकज कुमार , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी अस्पताल पहुंची। इलाज कर रहे डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी छात्राएं हिट स्ट्रोक का शिकार हुईं है, जिसके कारण तेज बुखार और बेचैनी है। सभी को गहन चिकित्सा में रखा गया है। कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित एक सौ छात्रा में सोमवार को 40 छात्रा मौजूद रही। जिसमें 20 की हालत खराब है।

छात्राओं की स्थिति को देख उन्हें रेफर किया जाएगा

बीमार छात्राओं में मशरक के अलावा सीमावर्ती प्रखंड की हैं जिसमें चिंता कुमारी, ब्यूटी कुमारी ,रौशनी कुमारी ,खुशी कुमारी ,अन्नी कुमारी ,खुशबू खातून ,नंदनी कुमारी,अनिशा कुमारी,मनीषा कुमारी, संध्या कुमारी, अमृता कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, तबस्सुम खातून सहित अन्य बीमार है। इन सभी के परिजनों को सूचित किया गया है। फिलहाल सभी छात्राओं की निगरानी की जा रही है। छात्राओं की स्थिति को देखकर उन्हें इलाज के लिए रेफर किया जाएगा हालांकि कुछ छात्राओं की स्थित गंभीर है, जो हीट स्ट्रोक के कारण बेहोश हो गयी थी।

दो-तीन छात्रा सुबह से ही बीमार

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एक कमरे में 15 से 20 छात्राएं रहती हैं। कमरे में बेहतर हवा नही आने से भी परेशानी बढ़ी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में रोटी, तड़का इन्हें खाना में मिला। सोमवार को चना गुड़ तो कई ने दही चुड़ा खाकर विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद 12 बजे दोपर में हॅास्टल आईं। छात्राओं के अनुसार दो-तीन छात्रा सुबह से ही बीमार थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article