India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

IndiGo Flight: प्लेन में यात्री की बिगड़ी तबीयत, पटना जा रही फ्लाइट की नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

03:37 AM Aug 24, 2024 IST
Advertisement

IndiGo Flight: बेंगलुरु से पटना जा रहे एक विमान को शुक्रवार को एक यात्री की तबीयत खराब होन के कारण नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्री को यहां के आईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बीमार यात्री का एमआरआई करवाया और उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी के लिए आईसीयू में भेज दिया। लगभग एक घंटे बाद नागपुर से इंडिगो की यह फ्लाइट उड़ी और रात 9 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे।

वरिष्ट अधिकारी ने मामले की दी जानकारी

केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यात्री ने उड़ान के बीच में तीव्र झटके महसूस किए, जिसके चलते उसकी याददास्त चली गई और शरीर अकड़ गया। यात्री के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई और यात्री को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरी तरफ पटना एयरपोर्ट पर विमान का 163 यात्री इंतजार कर रहे थे। उन्हें बेंगलुरु जाना था। जब उन्हें विमान के बेंगलुरु से आने के क्रम में नागपुर डायवर्ट होने की सूचना मिली तो वे आक्रोशित हो गए। दो यात्रियों ने तो टिकट भी रीशिड्यूल करवा लिया। यह विमान पटना में निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचा। उसके बाद इंतजार कर रहे यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article