India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे ये दिग्गज नेता

12:04 PM Mar 03, 2024 IST
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन आज (3 मार्च) पटना के गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन करेगा। दोपहर 12 बजे से गांधी मैदान में महागठबंधन की जनविश्वास महारैली है। इस रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपाकंर भट्टाचार्य, वाम दल से सीताराम येचुरी, डी राजा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता रहेंगे।

केंद्र सरकार को घेरेगा महागठबंधन

आपको बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन अपना एजेंडा जनता के सामने रखेगा। तेजस्वी रैली में महागठबंधन सरकार में रोजगार को लेकर जो काम काज उन्होंने किया वह जनता को बताएंगे। जनता के लिए काम करने वाली सरकार को नीतीश खत्म कर एनडीए के साथ गए। यह मुद्दा उठेगा। केंद्र सरकार को महागठबंधन घेरेगा, नाकामियों को जोर शोर से उठाया जाएगा।

RJD के समर्थक पहुंचे हैं पटना

दरअसल, महागठबंन से सीएम नीतीश के अलग होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पूरे बिहार में जन विश्वास रैली पर निकले हुए हैं। इस दौरान तेजस्वी के निशाने पर सीएम नीतीश और बीजेपी रहा। जनविश्वास रैली में शामिल होने के लिए बिहार के कई जिलों से आरजेडी समर्थक पटना पहुंच चुके हैं। आधी रात को सभी समर्थकों को एमएलसी फ्लैट में रखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article