For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री Jitan Ram Manjhi गया से हुए विजयी, राजद प्रत्याशी को हराया

07:16 PM Jun 04, 2024 IST
पूर्व मुख्यमंत्री jitan ram manjhi गया से हुए विजयी  राजद प्रत्याशी को हराया
Jitan Ram Manjhi: बिहार की 40 लोकसभा सीट में पहला परिणाम एनडीए के पक्ष में आया है। एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से चुनाव जीत गए हैं।

Highlights

  • जीतन राम मांझी गया से हुए विजयी]
  • राजद प्रत्याशी को 1 लाख मतों से हराया
  • 1991 में जीतन राम मांझी ने लड़ा था पहला चुनाव

जीतन राम मांझी(Jitan Ram Manjhi) की बड़ी जीत

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक जीतन राम मांझी(Jitan Ram Manjhi) ने राजद प्रत्याशी और बिहार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 1,01,812 मतों से हराया। जीतन राम मांझी को कुल 4,94,960 मत मिले। जबकि, राजद के कुमार सर्वजीत को 3,93,148 मतों से संतोष करना पड़ा। जीतन राम मांझी पहली बार लोकसभा पहुंचेगे। इससे पहले मांझी तीन चुनाव में भाग्य आजमा चुके थे, लेकिन मतदाताओं की पसंद नहीं बन पाए थे।

जीतन राम मांझी(Jitan Ram Manjhi) का पहला चुनाव

जीतन राम मांझी ने गया से अपना पहला चुनाव 1991 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और वो दूसरे नंबर पर रहे थे। वर्ष 2014 में उन्होंने जदयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और तीसरे नंबर पर रहे। हालांकि, लोकसभा चुनाव लड़ने के बावजूद वह बिहार के मुख्यमंत्री बन गए थे क्योंकि नीतीश कुमार ने चुनाव में जदयू की हार के बाद मांझी को अपना उत्तराधिकारी चुना था।

गया सीट पर मांझी का दबदबा

साल 2019 में मांझी की पार्टी महागठबंधन में शामिल हो गई और इस तरह एक बार फिर वह गया सीट पर दूसरे स्थान पर रह गए। पिछले चुनाव में जदयू के विजय कुमार मांझी ने उन्हें गया सीट पर पटखनी दी थी। पिछले पांच चुनावों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसी न किसी दल के 'मांझी' ही करते रहे हैं। इस बार भी जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज कर ली है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×