India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lalu Yadav का दावा, '4 जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार'

02:57 PM May 28, 2024 IST
Advertisement

Lalu Yadav: राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद मंगलवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी मीसा भारती के प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

Highlights

लालू प्रसाद यादव ने दावा

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दावा करते हुए कहा कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी सरकार का सफाया होगा। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब उनसे पूछा गया कि चार जून को क्या होगा, तब उन्होंने कहा, अब मोदी गए, अब वे खुद को कह रहे हैं कि वे अवतार हैं अवतार। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का सफाया तय है। संविधान बचाओ, देश बचाओ। मोदी जी को रिजल्ट के दिन सब पता चल जाएगा। रिजल्ट तो आने दीजिये।

Lalu Yadav ने की मीसा भारती के लिए प्रचार

दरअसल, Lalu Yadav मंगलवार को पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी मीसा भारती के प्रचार के लिए फुलवारी शरीफ पहुंचे थे। इससे पहले लालू प्रसाद सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के लिए भी प्रचार करने पहुंचे थे। हालांकि तबीयत खराब होने के कारण अन्य प्रत्याशियों के लिए उन्होंने प्रचार नहीं किया।

लालू प्रसाद के प्रचार करने पर जदयू का निशाना

इधर, लालू प्रसाद के मीसा भारती के प्रचार करने पर जदयू ने जोरदार निशाना साधा है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, जब परिवारवाद की बात होती है तो आपको राजनीतिक मिर्ची लग जाती है। अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार के लिए आपकी तबीयत ठीक हो जाती है। इस भीषण गर्मी में अब मीसा भारती के भी प्रचार करने पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार और संपत्ति का मोह है। लालू प्रसाद कितने भी दौरा कर लें, जीत भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव को ही मिलेगी।

बता दें कि पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में आखिरी चरण में एक जून को मतदान होना है। यहां भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद प्रत्याशी मीसा भारती के बीच मुकाबला माना जाता है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article