India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी जिलों में गठबंधन के अंदर हिस्सेदारी मांगेगी लोजपा (रामविलास)

11:33 PM Sep 11, 2024 IST
Advertisement

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बुधवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि चुनाव में पार्टी सभी जिलों में अनिवार्य रूप से गठबंधन के अंदर हिस्सेदारी लेगी।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की
गया जिले के बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के बुरे दौर में जो सहयोग उन्होंने दिया है वह बड़ी बात है। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।
चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया -तिवारी
तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को तोड़ने का काम किया, उन लोगों ने सोचा होगा कि पार्टी समाप्त हो जाएगी। लेकिन, पार्टी के नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।
तिवारी ने पार्टी के सभी नेताओं से आगामी 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने की अपील की।
चुनाव में पार्टी सभी जिलों में अनिवार्य रूप से गठबंधन के अंदर हिस्सेदारी लेगी - प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का संगठन महत्व रखता है। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी जिलों में अनिवार्य रूप से गठबंधन के अंदर हिस्सेदारी लेगी।
कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी - भारती
पार्टी के सांसद अरुण भारती ने मौजूद पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। भारती ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं। पार्टी में उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा । इसमें अगर कभी भी कोई कमी होगी, तो उसे संज्ञान में लाया जाए। कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक को पार्टी सांसद वीणा देवी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, संजय कुमार सिंह और संजय रविदास ने भी संबोधित किया।
इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य, पार्टी के सभी उपाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और पार्टी के सभी प्रदेश प्रवक्ता शामिल हुए।

Advertisement
Next Article