India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भाजपा के बहुत सारे लोग कांग्रेस में आना चाहते : डा.अखिलेश

07:59 PM Mar 01, 2024 IST
Advertisement

कभी-कभी शिकारी खुद शिकार बन जाता है। तोड़फोड़ की जो सियासत भाजपा ने शुरू की उसका शिकार खुद भाजपा बन रही है। बहुत लोग मेरे सम्पर्क में हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना चाहते हैं। लेकिन मैंने यह शर्त रख दिया है कि कांग्रेस में वगैर शर्त ही प्रवेश संभव होगा। भाजपा ने पजातंत्र को मंडी समझती है इसका खामियाजा उसको भुगतना होगा। उक्त बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित एक मिलन समारोह में कही। मिलन समारोह में भाजपा नेता मंटू शर्मा ने आज अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अचला सिंह ने भी हाथ के साथ चलने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मंटू शर्मा बिक्रम विधान सभा क्षेत्र से आते हैं और पूर्व में कांग्रेस के पटना ग्रामीण जिला के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस अवसर पर डा. सिंह ने कहा कि इन दोनों के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। अधिवक्ता अचला सिंह ने कहा कि कांग्रेस न्याय की बात करती है। और राहुल जी के यात्रा का नाम भी न्याय यात्रा है इसलिए केवल कांग्रेस ही हमारे लिये उपयुक्त जगह थी। दोनों को तीन मार्च की महारैली में अपना दमखम दिखाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे उनमें प्रमुख हैं-पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, डा. अशोक कुमार, अवधेश कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, डा. विनोद शर्मा, आईपी गुप्ता, वीके रवि, मिन्नत रहमानी, नागेन्द्र कुमार विकल, संजय यादव, ज्ञान रंजन, कमलदेव नारायण शुक्ला, दुर्गा प्रसाद, सुमन मल्लिक, सुधा मिश्रा, मिरनाल अनामय, निधि पाण्डेय,अरुणा सिंह, सुदय शर्मा, रामाशंकर पाण्डेय।

Advertisement
Next Article