W3Schools
Advertisement

माता-पिता ने 4.50 लाख में बेच दिया अपना नवजात बच्चा, ऐसे हुआ खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, आशा कर्मी समेत 5 गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में माता-पिता द्वारा अपने नवजात बच्चे को बेचे जाने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। माता-पिता ने एक आशा कर्मी के साथ मिलकर अपने नवजात बच्चे को 4.50 लाख रुपये में बेच दिया।
04:36 PM Aug 25, 2026 IST | Bhawana Rawat
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में माता-पिता द्वारा अपने नवजात बच्चे को बेचे जाने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। माता-पिता ने एक आशा कर्मी के साथ मिलकर अपने नवजात बच्चे को 4.50 लाख रुपये में बेच दिया।
माता पिता ने 4 50 लाख में बेच दिया अपना नवजात बच्चा  ऐसे हुआ खरीद बिक्री का भंडाफोड़  आशा कर्मी समेत 5 गिरफ्तार
Motihari Newborn Baby Sale

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां माता-पिता ने ही दूसरे लोगों के साथ मिलकर अपने नवजात बच्चे का 54.50 लाख रुपये में सौदा कर दिया। लेकिन आपस में पैसों को लेकर हुए झगड़े ने इस काले धंधे की पोल खोल दी। मामले की भनक लगते ही नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवजात को बरामद कर लिया। इसके साथ ही माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से 1.50 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

Advertisement

कैसे खुली पोल?

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की खरीद-बिक्री में उसके माता-पिता के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली आशा कर्मी की भूमिका सामने आई है। आशा कर्मी ने ही बच्चे को खरीदने के वाले परिवार से संपर्क करवाया था। बच्चे को लेकर 4.50 लाख रुपये की डील हुई थी। आरोप है कि बिचौलियों ने बच्चे के माता-पिता को पूरी रकम देने के बजाय सिर्फ 1.50 लाख रुपये ही दिए। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। जब मामला बढ़ा तो पुलिस तक खबर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ लाख रुपये और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Advertisement

बच्चे के जन्म लेते ही बनाया बेचने का प्लान

जांच में सामने आया है कि 8 अगस्त को बच्चे का जन्म हुआ था। तभी से उसको बेचने की योजना बना ली गई थी, जिसमें एक स्थानीय आशा कर्मी ने खरीदार को ढूंढने और दोनों परिवारों में सौदा तय करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद गुपचुप तरीके से बच्चा दूसरे परिवार को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रेस्क्यू कर लिया। फिलहाल उसे सुरक्षित परिजनों की देखरेख में रखकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में यह जांच कर रही है कि बच्चे की खरीद-बिक्री यहीं तक सीमित थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। इसके अलावा बिचौलिया की भूमिका निभा रही आशा कर्मी इससे पहले किसी मामले में संलिप्त तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के माता-पिता, बिचौलिये की भूमिका निभाने वाली आशा कर्मी और बच्चे को खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ज्वेलाइन जस्टिस एक्ट और मानव तस्करी से जुड़ी सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Also Read: दिल्ली में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, H1N1 के 2,308 मामले आए सामने; ये लक्षण दिखें तो तुरंत ध्यान दें

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×