India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं : Nitish Kumar

06:38 PM Sep 21, 2024 IST
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने शनिवार को गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफतौर पर कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Nitish Kumar ने लिया बड़ा फैसला

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे समय से पूर्ण करें, जिससे दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करे तथा अपराध नियंत्रण के लिए पूरी सख्ती से कार्रवाई करें।

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में 2,29,139 पद स्वीकृत किए जा चुके हैं। फिलहाल, 1,06,436 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। उन्होंने शेष रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करने के भी निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। जल्द-से-जल्द बचे हुए पदों पर पुलिस की बहाली होने से कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में और सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक हत्याएं भूमि विवाद के कारण होती हैं, जिनमें कमी आ रही है। यह अब 46.69 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से पूर्ण हों, जिससे भूमि विवाद को लेकर होने वाली अपराध की घटनाओं में पूरी तरह कमी आए। प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article