India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार में रैली के साथ फिर शुरू होगी न्याय यात्रा, राहुल गांधी आज औरंगाबाद में करेंगे जनसभा

10:46 AM Feb 15, 2024 IST
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को औरंगाबाद जिले में एक जनसभा के साथ बिहार में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की फिर शुरुआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रैली को संबोधित कर सकते है। प्रेम चंद्र मिश्रा ने फोन पर बताया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के विमान से गया पहुंचने और फिर हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद पहुंचने की संभावना है। औरंगाबाद पहुंचने के बाद राहुल फिर से यात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्र सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों से निकल चुकी है।

Highlights

राहुल सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे

प्रेम चंद्र मिश्रा के मुताबिक रैली के बाद राहुल टेकारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बातचीत कर सकते हैं। टेकारी विधानसभा क्षेत्र गया जिले में आता है लेकिन औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, राहुल सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को वह कैमूर जिले में यात्रा निकालेंगे फिर निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश जाएंगे। मौजूदा वक्त में बिहार पर कमजोर होती पकड़ के बावजूद कांग्रेस औरंगाबाद और सासाराम संसदीय क्षेत्रों में पूरा दमखम दिखा रही है। पार्टी ने औरंगाबाद में आखिरी बार 2004 में जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता निखिल कुमार औरंगाबाद संसीदय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे, जो बाद में नगालैंड और केरल में राज्यपाल के पद पर भी रहे थे।

तेजस्वी रैली में हो सकते हैं शामिल

यह पूछने पर कि क्या राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवा नेता तेजस्वी यादव औरंगाबाद में राहुल की रैली में शामिल हो सकते हैं, इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, हमने बिहार में अपने सभी सहयोगियों को रैली में आमंत्रित किया है। हालांकि, तेजस्वी यादव की पटना में कुछ व्यस्तताएं हैं, जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना है। तेजस्वी यादव पिछले महीने ईडी के समन के कारण पूर्णिया में गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article