गजब! चोरों ने रेलवे का 25 हजार वोल्ट-टेंशन तार ही उड़ा दिया; पटना-गया रेल रूट पर कई घंटो तक रुकी ट्रेनें
चोरी की खबरे अक्सर आती रहती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि बिहार के जहानाबाद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। इस खबर को सुनने के बाद आपको हंसी भी आएगी और हो सकता है कि आप एक पल के लिए हैरान भी हो जाएं। इस घटना ने न केवल बिहार की क्षवि खराब की है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना कुछ ऐसी है जिसे सुनकर आपको आश्चर्य होगा, पटना-गया रेल खंड में चोर रेलवे की संपत्ति ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोरों ने 25 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार ही चुरा ले भागा, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। इस घटना से कई ट्रेने घंटो तक फंसी रही। तो चलिए जानते है क्या है ये पूरा मामला?
कई ट्रेनें बीच रास्ते में फंसी

बता दें कि जहानाबाद में पटना-गया रेल खंड पर चोरों ने बड़ी घटना को एक प्लानिंग के तहत अंजाम दिया। मदारपुर रेलवे गुमटी के पास कुछ चोरों ने 25 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन तार काटकर अपने घर ले गए। इस घटना की जानकारी तड़के सुबह ही रेलवे विभाग को मिली, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। तार चोरी होने से इस रूट पर कई ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुए और लगभग तीन घंटे तक रुक गई। पलामू एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी भी हुई।
कई घंटों के बाद बहाल हुआ रेल परिचालन
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तारों को बदलने का काम किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे ने लाइन को दोबारा चालू किया, जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल हुआ। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर बताया कि देर रात इलाके में पुलिस गश्त नहीं होती है, जिसका चोरों ने फायदा उठाया और घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सभी CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है।
READ ALSO: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर! बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई सेवाएं ठप

Join Channel