India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पाटलिपुत्र से लालू यादव को हराने वाले रंजन यादव राजद में शामिल

11:29 AM May 09, 2024 IST
Advertisement

Lalu Yadav: पाटलिपुत्र से लालू यादव (Lalu Yadav) को हराने वाले रंजन यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले, पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व सांसद 2022 में जेडीयू में लौट आए थे। अब, दो साल बाद, वह फिर से आरजेडी में शामिल हुए है। रंजन यादव ने 2009 में जद (यू) के साथ पारी खेली थी और पार्टी चिन्ह पर पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बिहार के तत्कालीन कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव को हराया था। जेडीयू में शामिल होने से पहले वह एलजेपी में थे।

Highlights:

Lalu Yadav को हराया था

जेडीयू ने उन्हें 2009 में पाटलिपुत्र संसदीय सीट से लालू यादव (Lalu Yadav) के खिलाफ मैदान में उतारा था और इस चुनाव में रंजन ने लालू को हरा दिया था। कुछ दिनों बाद उनका जेडीयू से भी मन भर गया और कुछ दिनों के लिए बीजेपी में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई और उसका नाम रखा- राष्ट्रीय जनता दल (राष्ट्रवादी)। लेकिन समय के साथ वह राजनीति में कमजोर होते गये। अब एक बार फिर जन यादव राजनीति में वापसी के लिए तैयार हैं।

पाटलिपुत्र में आरजेडी को मिल सकता है फायदा

10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव (Lalu Yadav) की मौजूदगी में रंजन यादव ने राजद की सदस्यता ली। उनके राजद में शामिल होने से पार्टी को काफी फायदा मिल सकता है। पाटलिपुत्र सीट से लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं। अब उनके पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी को काफी मजबूती मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article