For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Saran Bomb Blast: बिहार के एक मदरसा में हुआ बम विस्फोट, दो घायल, SP बोले- मिटाया गया है सबूत

01:59 AM May 16, 2024 IST
saran bomb blast  बिहार के एक मदरसा में हुआ बम विस्फोट  दो घायल  sp बोले  मिटाया गया है सबूत

Bihar Bomb Blast: खबर बिहार से आ रही है। बिहार के सारण में बुधवार की रात बम विस्फोट का मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।

खबर के मुताबिक, सारण के एक मदरसा में ब्लास्ट हुआ है जिसमे दो लोग घायल हो गए हैं।इस हादसे में छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर में मदरसे परिसर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग जुट गए। इस घटना में दो लोग को घायल होने की सूचना है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

गरखा की अंचलाधिकारी नीली यादव ने बताया कि मोतिराजपुर गांव मे देर शाम मदरसा परिसर में बम फटने की बात स्थानीय लोगों ने बताई है। पटाखा बनाने के दौरान घटना होने की बात सामने आ रही है। वहीं, सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया गया की घटना के बाद लोगों ने साक्ष्य को मिटा दिया है तो अभी कोई क्लियारिटी नहीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×