For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sasaram: चुनावी ड्यूटी में लगे पुलिस दारोगा की लू लगने से मौत

09:12 PM May 29, 2024 IST | Shubham Kumar
sasaram  चुनावी ड्यूटी में लगे पुलिस दारोगा की लू लगने से मौत

Sasaram: रोहतास जिला इन दोनों व्यापक रूप से लू की चपेट में है। तापमान 47 डिग्री से भी ऊपर चला गया। जिस कारण लू लगने से एक दरोगा की मौत हो गई।

Highlights:

  • बिहार के सासाराम में लू से चुनाव में पुलिस जवान की हुई मौत
  • मृतक नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना में थे पद्स्थापित
  • बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी से हुई मौत

मृतक देवनाथ राम भोजपुर जिला के नवादा थाना क्षेत्र के निवासी थे तथा वर्तमान में नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना में पदस्थापित थे। उसके अलावा एक अज्ञात महिला की भी मौत सासाराम के नगर थाना के काली स्थान के पास हो गई है। सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे महिला बैठी हुई थी, अचानक उसकी मौत हो गई है। पुलिस जिसका पहचान की कोशिश कर रही है।

गर्मी के कारण हुई थी पहले भी हो चुकी है मौत

उधर मृतक दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि दरोगा देवनाथ राम इंद्रपुरी थाना के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान अचानक वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। जिले में पिछले चार दिनों में गर्मी और लू के कारण एक होम गार्ड की मौत हो चुकी है। इसके अलावा यहां चुनावी ड्यूटी पर आने के दौरान नागालैंड फोर्स के एक जवान की बस में ही मौत हो गई थी। अब एक दारोगा की भी गर्मी के कारण मौत हुई है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×