For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tejashwi Yadav ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप, कहा 'बिहार में पैसे लेकर हो रही है ट्रांसफर-पोस्टिंग'

05:53 PM Aug 28, 2024 IST | Pannelal Gupta
tejashwi yadav ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप  कहा  बिहार में पैसे लेकर हो रही है ट्रांसफर पोस्टिंग

Tejashwi Yadav: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्रांसफर और पोस्टिंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर फिर हमला बोला। उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर नितीश कुमार के करीबी लोगों की प्रमुख भूमिका का आरोप लगाया है।

Highlights

  • Tejashwi Yadav ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप
  • 'बिहार में पैसे लेकर हो रही है ट्रांसफर-पोस्टिंग'
  • अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सजा मिल रही है- तेजस्वी

Tejashwi Yadav ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप

तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया कि बिहार में ट्रांसफर और पोस्टिंग का खेल खुलेआम चल रहा है और इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री के करीबी लोगों की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी के पास कोई वास्तविक पावर नहीं है और उनके रिकमेंडेशन को नजरअंदाज किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सजा मिल रही है जबकि मुख्यमंत्री के करीबी लोग पैसे लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं।

Bihar News Live Updates: सीबीआई रेड को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे  तेजस्वी यादव, विधान परिषद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Bihar News Live  Updates Breaking 25 ...

उनका नाम बताएं जो पैसे ले रहा है- तेजस्वी यादव

जदयू के नेताओं ने कहा था कि अगर पैसे लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रही है तो तेजस्वी यादव उनका नाम बताएं जो पैसे ले रहा है। इसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने कहा कि यह सब कोई नई बात नहीं है और ऐसे आरोपों पर बात करना बेकार है। उन्होंने कहा कि सभी को इस भ्रष्टाचार के बारे में पता है और यह स्थिति बदलने की जरूरत है।

 

तेजस्वी यादव ने भाजपा द्वारा बंगाल में बंद बुलाए जाने पर दी प्रतिक्रिया

भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में बंद बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने कहा कि भाजपा को यूपी में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यूपी में कब बंद होगा, जहां अपराध का स्तर इतना ऊंचा है। बिहार में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी तेजस्वी यादव ने भाजपा की आलोचना की और कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा केवल नफरत फैलाने का काम कर रही है।

बीजेपी सफाचट... INDIA को वोट मिल रहा है ठकाठक, ठकाठक, ठकाठक', तेजस्वी यादव  ने कसा तंज - RJD leader Tejashwi Yadav says INDIA alliance ko vote mil raha  hai thaka thak thaka

स्टेशनों के नाम बदलने से कोई वास्तविक परिवर्तन नहीं होगा- तेजस्वी

उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नाम बदलने से कोई वास्तविक परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नाम बदलने से दुर्घटनाएं रुक जाएंगी क्या। उनका यह बयान भाजपा की नीतियों पर व्यंग्यात्मक हमला था, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता नफरत फैलाने और दिखावे की राजनीति करने की है।
तेजस्वी यादव ने इन मुद्दों पर खुलकर बात करते हुए यह भी कहा कि भाजपा को अपने इतिहास पर ध्यान देना चाहिए और अपनी नीतियों पर फिर से सोचने की जरूरत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×