India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

तेजस्वी यादव : NDA से पहले महागठबंधन में होगा सीटों का बंटवारा

07:21 PM Mar 05, 2024 IST
Advertisement

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। एनडीए के पहले महागठबंधन या इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा होगा। पटना में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हम लोग मजबूती से चुनाव लडेंगे और बिहार से चौंकाने वाला परिणाम आएगा।

 Highlights 

उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू नहीं बताए जाने के मामले पर कहा कि हम भी हिंदू हैं, घर में पूजा-पाठ करते हैं। घर में भी मंदिर है। किसी के मरने पर बाल मुंडवाते हैं। लालू यादव ने सिर्फ यही तो कहा कि राम-रहीम के बंदों को लड़वाते हैं, तो बाल क्यों नहीं मुड़वाये थे। उन्होंने भाजपा के मेरा परिवार अभियान को लेकर कहा कि आंदोलनकारियों के खिलाफ लाठी बरसाई जाती है, क्या वे उनका परिवार नहीं हैं। कोई परिवार पर ऐसे करवाता है।

गरीबी और पलायन कम

उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि कितनी महंगाई, गरीबी और पलायन कम किया। 17 महीनों के शासन काल में कई काम किए गए। कई नियुक्तियां बांटी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं कोई काम नहीं हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article