टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार : मनोज झा को तेजस्वी यादव का समर्थन

08:48 PM Sep 30, 2023 IST | Deepak Kumar

राजद सांसद मनोज झा के राज्यसभा में एक कविता पढ़ने के बाद प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान के बीच उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झा का समर्थन किया है।उन्होंने सवाल उठाने वाले अपने दल के विधायक चेतन आनंद को नसीहत भी दी है। तेजस्वी ने शनिवार को कहा कि मनोज झा खुद एक प्रोफेसर हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया था। उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मिकी द्वारा लिखी गई एक कविता पढ़ी थी। उसका किसी जाति से कोई संबंध नहीं था। कई जातियों का उपनाम ठाकुर है।

Advertisement

अगर चेतन को कोई आपत्ति थी, तो पहले पार्टी फोरम पर बात रखनी चाहिए

उन्होंने राजद के विधायक चेतन आनंद द्वारा इस पर सवाल उठाए जाने से संबंधित सवाल किए जाने पर कहा कि अगर चेतन को कोई आपत्ति थी, तो पहले पार्टी फोरम पर बात रखनी चाहिए थी, न कि ट्वीट करना चाहिए था। अगर कोई बात होगी तो हम लोग बात करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के सांसद बिधूड़ी संसद में खड़े होकर अजीब शब्दों का प्रयोग करते हैं और गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं, लेकिन उनके बयानों का कोई पोस्टमार्टम नहीं करता है।

राजपूत जाति से आने वाले विधायकों की संख्या भाजपा में सबसे अधिक

उनके खिलाफ क्या एक्शन हुआ? राजद नेता ने आगे कहा कि हमलोग तो सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं। इस दौरान तेजस्वी ने एक गलत जानकारी पेश कर दी। उन्होंने कहा कि राजद के पास सबसे ज्यादा राजपूत विधायक हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जितने राजपूत विधायक राजद में हैं, उतने राजपूत विधायक भाजपा में नहीं हैं। जबकि, आंकड़े बताते हैं कि राजपूत जाति से आने वाले विधायकों की संख्या भाजपा में सबसे अधिक है।

Advertisement
Next Article