India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'अगले चार महीने CBI, ED और IT के निशाने पर होगा विपक्ष', मनोज झा ने साधा निशाना

04:08 PM Jan 02, 2024 IST
मनोज झा
Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने मंगलवार को भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले तीन से चार महीने तक ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के निशाने पर विपक्ष होगा। इसकी पुख्ता तैयारी कर ली गई है।

HIGHLIGHTS 

पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि हमने कभी तराजू पर तौलकर लाभ-हानि की राजनीति नहीं की है कि जो पलड़ा भारी दिखे वहीं चले जाओ। मैं पुख्ता जानकारी दे रहा हूं। हमे अधिकारियों ने ही इसकी जानकारी दी है। भाजपा का विरोध करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी है। उन नेताओं की फाइल भी निकल चुकी है। झा ने कहा कि भाजपा राजनीतिक तौर पर नहीं जीत सकती है, इस कारण ऐसा करती है। भाजपा का वास्तविक चाल, चरित्र और चेहरा यही है। ये जांच एजेंसियां भाजपा का विरोध करने वाले को उलझाए रखना चाहती है।

22 जनवरी तक एजेंसियां कर सकती है कार्रवाई

राजद सांसद मनोज झा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 22 जनवरी तक जांच एजेंसी सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स भाजपा के विरोध करने वाले नेताओं पर कार्रवाई कर सकती है, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे शामिल हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article