India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, सम्राट चौधरी बोले- जदयू और राजद दोनों को हराएगी भाजपा

03:56 PM Dec 29, 2023 IST
सम्राट चौधरी
Advertisement

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भाजपा का कहना है कि इससे बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जदयू पहले भी नीतीश कुमार की ही पार्टी थी।

HIGHLIGHTS 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है। यह वहां की लड़ाई है। भाजपा को इससे कोई लेना देना नही है। हम आज भी तैयार हैं। जदयू और राजद मिलकर चुनाव लड़ें। दोनों को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू में नेता तो सिर्फ एक ही है नीतीश कुमार, दूसरा कोई नहीं।

शाहनवाज हुसैन ने कही ये बड़ी बात

पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जदयू क्षेत्रीय पार्टी है। जदयू में कोई अध्यक्ष बने इससे कोई फर्क नहीं नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन नीतीश को गठबंधन का संयोजक बनाने और विपक्षी दलों के गठबंधन में प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने को लेकर ले गई थी। लेकिन राजद ने धोखा दे दिया। जब कुछ नहीं मिला तो अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही सही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के 40 में से 40 सीट जीतने के बाद उसका ठीकरा भी नीतीश पर फूटेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह सपा अखिलेश यादव की पार्टी है, बसपा मायावती की पार्टी है, वैसे ही जदयू नीतीश कुमार की पार्टी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article