India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

वीआईपी के तीन प्रत्याशी पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

01:46 PM Apr 28, 2024 IST
Advertisement

VIP Candidates Lok Sabha Elections: ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर तीन प्रत्याशी पहली बार लोकसभा के चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। बॉलीवुड छोड़कर राजनीति में आए मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को वर्ष 2019 में महागठबंधन में सीटों के तालमेल के तहत तीन सीट खगड़यि, मधुबनी और मुजफ्फरपुर मिली थी। सभी सीटों पर वीआईपी के प्रत्याशियों को पराजय का सामना करना पड़ था। श्री सहनी ने खगड़यि संसदीय सीट से अपनी किस्मत आजमायी थी लेकिन उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर से मात मिली।

Highlights:

इंडिया गठबंधन सीटों में तालमेल के तहत तीन सीट मिली है

इस बार के चुनाव में वीआईपी को इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) में सीटों में तालमेल के तहत तीन सीट मिली है। जिन तीन सीटों पर वीआईपी वर्ष 2019 में लड़ थी वह तीन सीटें उन्हें इस चुनाव में नही मिली है। वीआईपी को गोपालगंज (सु), झंझारपुर और पूर्वी चंपारण सीटें दी गई है। इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को इस बार के चुनाव में सीटों के तालमेल के तहत 26 सीट मिली थी। राजद ने अपने कोटे से तीन सीट वीआईपी को दी है। वीआईपी सुप्रीमो श्री सहनी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचपन से ही जुड़ रहे हैं

इस बार के चुनाव में गोपालगंज (सु), झंझारपुर और पूर्वी चंपारण से वीआईपी के सभी तीन प्रत्याशी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गोपालगंज (सु) से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ई। सुदामा मांझी के पुत्र हैं। प्रेमनाथ चंचल ने जेपी विश्वविद्यालय छपरा से रसायन विज्ञान से एमएससी की डिग्री हासिल की है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचपन से ही जुड़ रहे हैं। वह पेशे से गैस एजेंसी के मालिक हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने हराया था

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से वीआईपी के टिकट पर पहली बार लोकसभा के रण में उतरे सुमन कुमार उर्फ सुमन कुमार महासेठ इससे पूर्व वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मधुबनी विधानसभा सीट से वीआईपी के प्रत्याशी रह चुके हैं, तब, उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने हराया था।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article