India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

केंद्रीय मंत्री Ashwini Choubey ने CM Nitish पर बोला हमला, आरक्षण को लेकर क्या कहा?

11:14 AM Nov 30, 2023 IST
Ashiwini Choubey Latest Statement
Advertisement

Ashiwini Choubey Latest Statement: दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एयरपोर्ट पर ही बड़ा बयान दे दिया। बता दें उनसे सवाल किया गया कि बीजेपी पर आरोप लग रहे हैं कि पार्टी पिछले दरवाजे से जातिगत गणना की तरह बिहार में लागू 65% आरक्षण को भी कोर्ट में घसीटना चाहती है, इस पर पार्टी का क्या जवाब है? जवाब में अश्विनी चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

सरकार की मंशा साफ नहीं- अश्विनी चौबे

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है। जो वास्तव में समाज के शोषित लोग हैं, उनके प्रति इनका ध्यान ही नहीं है। फिर राजनीतिक दृष्टिकोण से जो हर तरह से ऊंचे हैं, वह ऊंचा बनते रहें। लालू यादव परिवार से आते हैं तो क्या उन्हीं के वंश का नाम हो? जब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

सामाजिक व्यवस्था का अभाव पैदा कर रहे- Ashwini Choubey

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अश्विनी चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि वह बिहार को 90 के दशक में ले जा रहे हैं। वह सामाजिक व्यवस्था का अभाव पैदा कर रहे हैं। यह सनातन शक्ति को तोड़ना चाहते हैं या हिंदुत्व को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन सनातन और हिंदुत्व कभी टूट नहीं सकता। हम जोड़ने वाले लोग हैं, तोड़ने वाले लोग नहीं।

Ashwini Chaubey का बिहार सरकार पर साधा निशाना

Ashiwini Choubey Latest Statement: तो वहीं, त्योहारों की छुट्टी कम करने पर अश्विनी चौबे का बिहार सरकार पर निशाना
बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बाद अब शिक्षक दो शिफ्ट में काम करेंगे। इस पर अश्विनी चौबे ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई जरूरी है। दो शिफ्ट में काम करेंगे तो जो सनातन की छुट्टी काटेगा वह अपने कट जाएगा। दो शिफ्ट में काम करने पर उन्होंने कहा कि काम करने पर शिक्षकों को उचित मानदेय मिलने चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article