Vaishali अस्पताल का Video Viral : एक्स-रे रूम में महिला से घिनौनी हरकत का आरोप, जांच में जुटा विभाग
बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के एक सामूहिक हेल्थ सेंटर से जुड़ा एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हाहाकार मचाया हुआ है। खबर है कि मामला बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर CHC का है, जहां एक महिला के साथ कथित तौर पर एक्स-रे रूम में घिनौनी हरकत किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो की सच्चाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला एक्स-रे कराने के लिए राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गई थी। जहां कथित तौर पर महिला के साथ हॉस्पिटल स्टाफ ने घिनौनी हरकत किया। इतना ही नहीं एक्स रे रूम में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उससे पैसे की मांग की। महिला ने अपनी आर्थिक हालात का हवाला देते हुए बताया कि मेरे पास पैसे नहीं है, मैं पैसे देने में असमर्थ हूं। इसके बावजूद कथित तौर पर महिला के साथ कुछ कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया गया। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद बिहार अस्पताल विभाग में हड़कंप मच गया।
बनाई गई दो जांच टीमें
बता दें कि मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने बताया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो अलग-अलग टीम बनाई गई है। अधिकारियों ने आगे बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो जाएगा कि वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एक्स-रे रूम वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच जारी

मामले को लेकर फिलहाल विभाग ने बताया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी परिणाम पर पहुंचना सही नहीं होगा। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसकी सच्चाई की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। इस मामले पर सबकी नजरें अब स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर हैं।
(डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता)

Join Channel