टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अनंत सिंह को लेकर पटना पहुंची बिहार पुलिस, एयरपोर्ट से बाढ़ तक कड़ी सुरक्षा

बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची, जहां से पेशी के लिए उन्हें बाढ़ ले जाया गया।

05:04 AM Aug 25, 2019 IST | Desk Team

बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची, जहां से पेशी के लिए उन्हें बाढ़ ले जाया गया।

प्रतिबंधित एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामदगी मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची, जहां से पेशी के लिए उन्हें बाढ़ ले जाया गया। 
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में दिल्ली गयी टीम विधायक अनंत सिंह को लेकर विमान से पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची। इसके बाद उन्हें अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेट हैंगर दो के गेट से बाहर निकाला गया और स्कार्पियों से लेकर पटना पुलिस की विशेष टीम बाढ़ के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई। 
इस दौरान आम लोगों का प्रवेश हवाईअड्डा परिसर में रोक दिया गया, केवल विमान यात्रियों को ही विशेष तलाशी के बाद जाने दिया जा रहा था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधायक अनंत सिंह को बाढ़ ले जाने के क्रम में पटना से करीब 40 किलोमीटर की यात्रा के दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ-30 के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। 
इस दौरान संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विधायक को आज ही दोपहर बाढ़ कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किए जाने की संभावना है। पुलिस ने इस वर्ष 16 अगस्त को बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास पर छापेमारी की थी जहां से एक एके-47 रायफल और दो ग्रेनेड बरामद की गई थी। इस मामले में विधायक अनंत सिंह फरार चल रहे थे। 
पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस बीच, विधायक ने बिहार की पुलिस से जान को खतरा बताया था। हथियार बरामदगी मामले में फरार चल रहे विधायक ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में 23 अगस्त को आत्मसर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया था। 
पटना से गई पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार 24 अगस्त को साकेत कोर्ट में चार दिनों की ट्राजिंट रिमांड की अर्जी दी जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए निर्देश दिया था कि 48 घंटे के अंदर अनंत सिंह को बाढ़ के न्यायालय में पेश किया जाए। अनंत सिंह को पटना से दिल्ली लाने गई पुलिस टीम का नेतृत्व बाढ़ की अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने किया। विधायक अनंत ने शुक्रवार की रात तिहाड़ जेल में काटी। अदालत ने विधायक को सोमवार दोपहर तक बाढ़ कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।
Advertisement
Next Article