For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार लगा एक और झटका, JDU के एक और नेता ने छोड़ा नीतिश कुमार का साथ

08:56 AM Mar 21, 2024 IST | Rakesh Kumar
bihar politics  लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार लगा एक और झटका   jdu के एक और नेता ने छोड़ा नीतिश कुमार का साथ

देश में लोकसभा चनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, ऐसे में जाहिर है की कई पार्टियों के अन्दर उथल-पुथल देखने को मिलेगा। वहीं इन सभ के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक और झटका लगा है। जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसे लेकर डॉ कुमार ने बताया कि पार्टी में प्रजापति समाज को राजनीतिक स्तर पर उपेक्षा की जा रही है।

 Highlights 

  • लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार लगा एक और झटका 
  • JDU के एक और नेता ने छोड़ा नीतिश कुमार का साथ 
  • सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था  

सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था

उन्होंने कहा कि कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के नेतृत्व में पटना के बाबू सभागार में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था। लेकिन वे समाज को उपेक्षा करते हुए इसमें शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों से आहत होकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं।इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातिमी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया।

नैतिक मूल्यों की वजह से जदयू को छोड़ रहे ?

अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा कि वह नैतिक मूल्यों की वजह से जदयू को छोड़ रहे हैं। अली अशरफ फातिमी के बारे में यह चर्चा है कि वह फिर से राजद का दामन थाम सकते हैं। वह मधुबनी या फिर दरभंगा से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। दरअसल, जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद दोनों सीट भाजपा के पास चली गयी। ऐसे में फातिमी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×