Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों को सौंप गए विभाग, किसके हाथ लगा कौन-सा मंत्रालय

बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार किया गया। आज ही नीतीश कैबिनेट में मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है।

03:44 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार किया गया। आज ही नीतीश कैबिनेट में मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है।

बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार किया गया। नीतीश मंत्रिमंडल में 31 विधायकों, विधान पार्षदों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज ही नीतीश कैबिनेट में मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है। 
Advertisement
नीतीश के पास गृह मंत्रालय, तेजस्वी को हेल्थ मिनिस्ट्री
मुख्यमंत्री नीतीश क॒मार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी एवं निर्वाचन विभाग हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नगर विकास एवं आवास तथा ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा एवं योजना विकास विभाग, अशोक चौधरी को भवन निर्माण, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, लेसी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, मदन सहनी को समाज कल्याण, संजय कुमार झा को जल संसाधन एवं सूचना एवं जन-संपर्क, शीला कुमारी को परिवहन, सुनील कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, जयन्त राज को लघु जल संसाधन, मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
 तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, आलोक कुमार मेहता को राजस्व एवं भूमि सुधार, सुरेन्द्र प्रसाद यादव को सहकारिता, रामानन्द यादव को खान एवं भूतत्व, कुमार सर्वजीत को पर्यटन, ललित कुमार यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, समीर कुमार महासेठ को उद्योग, चन्द्र शेखर को शिक्षा, अनिता देवी को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, जितेन्द्र कमार राय को कला, संस्कृति एवं युवा, सुधाकर सिंह को कृषि, कार्तिक कुमार को विधि, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन, सुरेन्द्र राम को श्रम संसाधन एवं मोहम्मद इसराईल मंसूरी को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 
कांग्रेस से मत्री बनाए गए मोहम्मद आफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से मंत्री बने संतोष कुमार सुमन को अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग तथा मंत्री बनाए गए निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 
Advertisement
Next Article