For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar Politics: दो और दिग्गजों के लिए 'भारत रत्न' की मांग, जीतन राम मांझी ने PM Modi की जमकर तारिफ की

02:33 PM Jan 24, 2024 IST | Jivesh Mishra
bihar politics  दो और दिग्गजों के लिए  भारत रत्न  की मांग  जीतन राम मांझी ने pm modi की जमकर तारिफ की

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा होते ही प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर अलग-अलग पार्टियों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक अलग ही डिमांड कर दी  है। दरअसल, जितन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों को भी भारत रत्न देने की मांग कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खूब सराहना करते हुए नजर आए।

Highlights

  •  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा होते ही प्रदेश की सियासत तेज
  •  जीतन राम मांझी ने दो दिग्गजों को भी भारत रत्न की मांग की
  • जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की जमकर तारिफ की

 

मांझी ने दो दिग्गजों को भी भारत रत्न की मांग की

जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी को कहा कि प्रधानमंत्री जो गारंटी देते हैं, उसे वह पूरा भी करते हैं। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा करते उनका सम्मान नहीं बढाया बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न से सम्मान मिले।

Bihar Politics: आगे उन्होंने कहा कि अब हम चाहते हैं कि बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न से सम्मान मिले। मांझी ने समाज के दबे कुचले लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। इसके अलावा, जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए।

जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की जमकर तारिफ की

जीतन राम मांझी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करके पूरे पीछड़ा जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। कहा जा रहा था कि मोदी है तो मुमकिन है, लेकिन वो बात आज साबित हो गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×