टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar Politics : NDA की बैठक खत्म, CM Nitish Kumar ने 220 से ज्यादा सीटों का तय किया लक्ष्य

NDA की बैठक में CM नीतीश कुमार ने किया 220+ सीटों का लक्ष्य निर्धारण

11:36 AM Oct 28, 2024 IST | Abhishek Kumar

NDA की बैठक में CM नीतीश कुमार ने किया 220+ सीटों का लक्ष्य निर्धारण

Bihar Politics : बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। वहीं बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी घटक दलों के नेताओं को 220 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य दिया, वहीं एनडीए में एकजुटता का संदेश भी दिया।

Advertisement

CM Nitish Kumar ने 220 से ज्यादा सीटों का तय किया लक्ष्य

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। बता दें कि एनडीए की बैठक समाप्त होने के बाद बाहर निकले उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले चुनाव में 243 सीटों में से 220 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा बिहारी शब्द को जिसने गाली बनाया और जिसने जातीय उन्माद फैलाया, उससे प्रदेश को मुक्त करने का संदेश भी दिया।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एनडीए में शामिल सभी पांच दल पंचामृत की तरह एकजुट होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। समन्वय को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी साथ हैं, यही तो समन्वय है। इसे लेकर भी चर्चा हुई।इधर, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के नेता, प्रदेश अध्यक्ष, कुछ दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित दल के वरिष्ठतम नेताओं ने संबोधित किया और एकजुटता का संकल्प लिया।

Bihar Politics : बैठक में जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को बिहार सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार से मिलने वाली विशेष सहायता राशि सहित बिहार की विकास यात्रा को बताने की बात कही गई। साथ ही बैठक में जदयू, भाजपा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रामविलास) तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने हिस्सा लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article