For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar Politics: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर खुश हुए नीतीश कुमार, बोले- हर तबकों के लिए किए काम

03:14 PM Jan 24, 2024 IST | Jivesh Mishra
bihar politics  कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर खुश हुए नीतीश कुमार  बोले  हर तबकों के लिए किए काम

Bihar Politics: समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गरीबों, वंचितों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर केंद्र की मोदी सरकार ने देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी को सामाजिक न्याय का पथप्रदर्शक बताया है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमलोग उनकी ही प्रेरणा से आगे काम कर रहे हैं।

Highlights

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी को सामाजिक न्याय का पथप्रदर्शक बताया 
  • कर्पूरी ठाकुर ने हर तबकों के लिए किया काम- नीतीश कुमार
  • कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से हमलोग काम कर रहे हैं- नीतीश कुमार

 

कर्पूरी ठाकुर ने हर तबकों के लिए किया काम- नीतीश कुमार

जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि उन्होंने (कर्पूरी ठाकुर ने) समाज के हर तबके के लिए काम किया। इसके साथ ही शराबबंदी की। शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। उनका योगदान बहुत बड़ा है। देशभर में उनका नाम है। पहले से ही हम लगातार उनके लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे।

 

कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से काम कर रहे हैं- नीतीश कुमार

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान में आगे कहा कि हमलोग कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से ही काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हमलोगों को बहुत मानते थे। हमलोग उनको बहुत तारिफ करते थे। उनकी शुखी में हमलोगों की खुशी थी। देश में पहले समाज सेवक थे, जिन्होंने पिछड़ा और अतिपिछड़ा के लिए काम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×