Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar Politics: नीतीश का ऐलान...तेजस्वी को सौपेंगे बिहार की कमान

बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कद आगामी दिनों में और बढ़ने वाला हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को महागठबंधन विधायक दल की बैठक में ऐलान किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

04:31 PM Dec 13, 2022 IST | Desk Team

बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कद आगामी दिनों में और बढ़ने वाला हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को महागठबंधन विधायक दल की बैठक में ऐलान किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कद आगामी दिनों में और बढ़ने वाला हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार को महागठबंधन विधायक दल की बैठक में ऐलान किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नीतीश कुमार के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने तेजस्वी के लिए ऐसी बात करी हो। 
Advertisement
तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार 
नीतीश ने सोमवार को अपने गृह जिले नालंदा में कहा कि हमने बहुत काम किया, अब तेजस्वी आगे करते रहेंगे। उन्होंने जनता से तेजस्वी को आगे बढ़ाने की अपील भी की। बता दें कि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), कांग्रेस, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और वाम दल शामिल हैं। नीतीश के ऐलान से साफ हो गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। 
विपक्षी एकता बनाने में जुटे नीतीश
माना जा रहा है कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में उतरने के इच्छुक है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए वह विपक्षी एकता बनाने में जुटे हुए है। दावा यह भी किया जा रहा है कि तेजस्वी को बिहार सौंपने का ऐलान भी इसी क्रम का हिस्सा है। 
Advertisement
Next Article