W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: राजद अध्यक्ष लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया दुख

भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव, राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेताओं ने शोक जताया है।

02:33 AM Nov 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव, राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेताओं ने शोक जताया है।

bihar  राजद अध्यक्ष लालू यादव  राबड़ी देवी  तेजस्वी ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया दुख

Sharda Sinha Death: भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि उनके निधन से लोक गायकी के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने छठ गीत के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई थी।

Advertisement

Advertisement

बिहार के कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया

Advertisement

लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन का समाचार सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय‌ नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।

राजद परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राजद के नेताओं ने कहा कि निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नही। बिहार के लिए यह शोक का विषय है और राजद परिवार उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

शारदा सिन्हा के बेटे ने दी जानकारी

शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×