Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहारः राजद ने चुनावी बॉन्ड योजना रद्द करने के फैसले का स्वागत किया

08:50 PM Feb 15, 2024 IST | Rakesh Kumar

बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा और इस प्रणाली में जनता का विश्वास सुनिश्चित करेगा।  राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘‘हम (राजद) उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हैं। यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा और निश्चित रूप से जनता का इस प्रणाली में विश्वास सुनिश्चित करेगा। यह निर्णय एक पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेगा।

  Highlights 

योजना को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया

उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना असंवैधानिक थी और यही कारण है कि इस योजना को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया। यह योजना गुमनाम दानदाताओं से केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए लाई गई थी। यह सच्चाई है कि इस योजना के तहत अधिकांश धन भाजपा को प्राप्त हुआ था। यह उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला है।’ उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बॉन्ड योजना को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह संविधान के तहत सूचना के अधिकार और भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article