Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार : अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी स्कॉर्पियो, 9 की मौत

शनिवार तड़के किशनगंज जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे में जा गिरी।

11:06 AM Jun 11, 2022 IST | Desk Team

शनिवार तड़के किशनगंज जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे में जा गिरी।

बिहार के पूर्णिया जिले के अनगढ़ सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के किशनगंज जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे में जा गिरी। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, किशनगंज जिले के नुनिया गांव के रहने वाले 10 से 11 लोग पूर्णिया के बायसी थाना इलाके के ताराबाड़ी गांव गए हुए थे और वहां से सभी एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।
गाड़ी पर से हट गया था चालक का नियंत्रण : पुलिस अधिकारी
बयासी के पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना कंजिया मध्य विद्यालय के समीप की है, जहां तीखा मोड़ है। संभवत: मोड़ पर वाहन पर से चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में चली गई।
Advertisement

किशनगंज के रहने वाले थे सभी मृतक
अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में नौ लोगो की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। सभी मृतक किशनगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पानी से निकाल लिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
Advertisement
Next Article