बिहार : पूर्व मुखिया समेत सात लोगों की हत्या, आरा में बर्थडे पार्टी में हुआ मर्डर
बिहार में एक हैरान कर देने वाली वारदात हुई। सूबे के कई हिस्सों में मर्डर की घटना हुई है। पूर्वी मुखिया समेत सूबे में कुल साथ लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।
05:10 PM Oct 06, 2022 IST | Desk Team
बिहार में एक हैरान कर देने वाली वारदात हुई। सूबे के कई हिस्सों में मर्डर की घटना हुई है। पूर्वी मुखिया समेत सूबे में कुल साथ लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। कटिहार में एक युवक की हत्या, आरा में वांटेड की हत्या, भोजपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, चंपारण और छपरा गाला रेत कर हत्या, बक्सर में संदिग्ध हालत में लाश मिली, बांका में बच्चे की हत्या और बक्सर में पूर्व मुखिया के मर्डर की वारदात सामने आयी हैं।
Advertisement
बता दे कि आरा शहर के आनंद नगर शिवपुर में वांटेड केबी उर्फ जितेंद्र की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।मृतक जितेंद्र जवाहर टोले का रहने वाला था। इससे पहले भी कई मामलों में आरोपित रहा है। पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र के चकनिया निवासी युवक की गला रेत कर हत्या कर गई।युवक शव बलवा मन के समीप बुधवार को गन्ने के खेत से मिला था।मृतक की पहचान चकनियां के आकाश कुमार के रूप में हुई है।
बक्सर जिले के चौसा में एक युवक की लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है। नगर पंचायत बक्सर जिले के चौसा में एक युवक की लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है। नगर पंचायत स्थित दुर्गा मोड़ के नजदीक पंचायत भवन के सामने स्थित नाले में लाश पाई गई है। जानकारी मिलने पर मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुँच जांच में जुट गई है। लाश की अबतक पहचान नहीं हो पायी है।
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के महोता गांव में एक साथ वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या का आरोप उस बच्चे की मां ने पति पर लगाया है। कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में 9 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में लड़की की शिकायत पर ग्रामीणों ने आरोपित को नग्न अवस्था में गैस गोदाम के पीछे पकड़ा और आक्रोशित परिजनों ने आरोपित को खजूर के पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की।
Advertisement