टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार : बाढ़ ग्रस्त इलाकों का शरद यादव ने किया दौरा, बोले- भारी तबाही के बावजूद केंद्र ने नहीं की मदद

राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने बिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इलाकों का जायजा लेने के बाद शरद ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की।

09:46 AM Aug 05, 2019 IST | Desk Team

राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने बिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इलाकों का जायजा लेने के बाद शरद ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की।

राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने बिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इलाकों का जायजा लेने के बाद शरद ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ से काफी अधिक नुकसान हुआ है। बाढ़ के पानी की वजह से मरने वालों की संख्या दर्जनों में है। सड़के चलने लायक नहीं रह गई हैं। दक्षिण बिहार में सूखा पड़ा है। तो वहीं उत्तर बिहार पानी से डूबा हुआ है। 
Advertisement
शरद यादव नें कहा कि जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए छह हजार की सहायता राशि सहायता कम हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत का ठीक से वितरण नहीं हो रहा है। इसके अलावा तीन तलाक कानून के लेकर शरद यादव ने कहा कि समाज सुधारने के लिए संविधान नहीं बना है। हर किसी धर्म कमी है।  अगर तीन तलाक में पति जेल जाएगा तो परिवार कैसे चेलगा। 
शरद यादव ने कहा कि देश में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग जैसे मामले भी खराब हैं। वहीं, कश्मीर पर चिंता जताते हुए उन्होनें कहा कि वहां स्थिति तनावपूर्ण हैं। घाटी में हालात को देखते हुए सरकार ने अमरनाथ यात्रा को रोक दिया हैं। इस दौरान नानपुर प्रमुख मुकेश यादव ,रामबाबू मुखिया ,सुरेंद्र यादव,पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय,राजद जिलाध्यक्ष मो. शफीक खां, पूर्व सांसद अर्जुन राय, जलालुद्दीन खान,सुरसंड प्रमुख पति रासनारायण यादव ,पूर्व विधायक नगीना देवी सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
Advertisement
Next Article