टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार : सावन में शिवभक्ति में डूबे तेजप्रताप

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपने अलग-अलग ‘रूप’ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

02:28 PM Jul 23, 2019 IST | Desk Team

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपने अलग-अलग ‘रूप’ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपने अलग-अलग ‘रूप’ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सावन के महीने में तेजप्रताप एक बार फिर भगवान भोले के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रूप की अपनी फोटो और वीडियो शेयर किया जो वायरल हो रहा है।
Advertisement
वीडियो में तेजप्रताप भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर रहे हैं। वह अपने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेटे हुए दिख रहे हैं। साथ ही शरीर में चंदन भी लगाए हुए हैं। तेजप्रताप ने अपनी फोटो को पोस्ट कर इंस्टाग्राम पर लिखा, “शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है, आओ भगवान शिव का नमन करें, उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।” 
उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप अपनी राजनीतिक गतिविधियों से ज्यादा अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 
पिछले साल सावन के महीने में तेजप्रताप देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने गए थे। उस समय भी उन्होंने भगवान शंकर की तरह की तरह रूप बना रखा था और डमरू भी बजाया था। इससे पहले तेजप्रताप वृंदावन में कृष्ण की तरह बांसुरी बजाते नजर आए थे। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

बच्चों के साथ यौन अपराध पर मौत की सजा के प्रावधान वाला विधेयक राज्यसभा में पेश

Advertisement
Next Article