For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar SIR Voter List: 65 लाख वोटर्स कटे, ECI ने जारी की बिहार की मतदाता लिस्ट, अभी चेक करें अपना नाम

03:00 PM Aug 01, 2025 IST | Neha Singh
bihar sir voter list  65 लाख वोटर्स कटे  eci ने जारी की बिहार की मतदाता लिस्ट  अभी चेक करें अपना नाम
Bihar SIR Voter List

Bihar SIR Voter List: विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के ऊपर जमकर सियासत होने के बाद आज बिहार संशोधित वोटर लिस्ट आखिरकार जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने बिहार की ड्राफ्ट लिस्ट की कॉपी राजनीतिक दलों को सौंप दी गई है। आज 3 बजे बिहार के वोटर्स की फाइनल लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसमें राज्य की 243 विधानसभा के 90,817 पोलिंग स्टेशन का डेटा दिया गया है। आपको बता दें विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बिहार की वोटर लिस्ट में 65 लाख नामों का काटा गया है। आप भी वेबसाइट पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

Bihar SIR Voter List
Bihar SIR Voter List

Bihar SIR Voter List: मतदाता सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले https://www.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद, पेज पर निम्नलिखित दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • पेज पर आपको Enumeration Form (बिहार) दिखाई देगा।
  • इसके नीचे आपको दो विकल्प मिलेंगे।
  • पहले विकल्प में, आप अपना EPIC नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
  • जबकि दूसरे विकल्प में, आप Enumeration Form पर चेक कर सकते हैं।
  • यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो लाल रंग के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आप मांगी गई जानकारी भर सकते हैं और नाम शामिल/हटाने पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Bihar SIR Voter List
Bihar SIR Voter List

Bihar SIR Voter List: 1 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर अहम टिप्पणी की। चुनाव आयोग द्वारा तैयार की जा रही मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के छूट जाने की आशंका पर कोर्ट ने कहा था कि अगर 'बड़े पैमाने पर बहिष्कार' की स्थिति पैदा होती है, तो सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करेगा। दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 1 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, वे संबंधित अधिकारियों से समाधान की मांग कर सकते हैं।

Bihar SIR Voter List: 65 लाख नाम कटे

बिहार में एसआईआर के पहले चरण में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ये वे लोग हैं जिनकी मृत्यु हो गई है या वे कहीं और चले गए हैं। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें दोबारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar: CM Nitish का सुबह-सुबह बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले इन कर्मचारियों का वेतन किया दोगुना

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×