For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: पटना में बिगड़े हालात, सफाई कर्मी मारपीट पर उतरे, नगर निगम ने मांगी पुलिस से मदद, जानिए पूरा मामला?

02:36 PM Sep 26, 2023 IST | NAMITA DIXIT
bihar  पटना में बिगड़े हालात  सफाई कर्मी मारपीट पर उतरे  नगर निगम ने मांगी पुलिस से मदद  जानिए पूरा मामला

इस समय बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।बता दें निगम ने अस्थायी रूप से जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, उन्हें भी हड़ताली कर्मचारी सफाई नहीं करने दे रहे हैं। कुछ इलाकों में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर से हड़ताली कर्मियों द्वारा मारपीट और हिंसा की सूचना है।
दैनिक सफाईकर्मी बीते कुछ दिनों से हड़ताल पर है
दरअसल, पटना नगर निगम में दैनिक सफाईकर्मी बीते कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। वे खुद को स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हड़ताल पर जाने से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। वेतन में बढ़ोतरी के बाद भी सफाई कर्मी हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं। वे स्थायी करने की मांग पर अड़े हैं।
दैनिक सफाई कर्मी अब हिंसा पर उतारू हो गए
हड़ताल पर गए दैनिक सफाई कर्मी अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं। पटना नगर निगम अपने स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सफाई करवाने में जुटा है। मगर इस काम में हड़ताली कर्मी रोड़ा अटका रहे हैं। वे घूम-घूमकर कूड़ा उठाने और सफाई करने वाले निगम के कर्मचारियों को पीट रहे हैं। इससे निगम के कर्मियों में खौफ का माहौल है। वे सड़क पर निकलने से कतरा रहे हैं।
नगर निगम के कर्मचारियों से मारपीट की सूचना आई
पटना के कुछ इलाकों में नगर निगम के कर्मचारियों से मारपीट की सूचना आई है। मारपीट और हिंसा के डर से सुपरवाइजर खौफ में रहकर दोपहर में वाहन निकाल रहे हैं। साथ ही नगर निगम अब पुलिस की मदद भी लेगा। पुलिस फोर्स के साथ शहर की सफाई करवाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×