For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: पटना में चोरों ने दारोगा को मारी गोली, 3 को पकड़ा और 4 फरार

11:47 AM Dec 25, 2023 IST | Srishti Khatri
bihar  पटना में चोरों ने दारोगा को मारी गोली  3 को पकड़ा और 4 फरार
Thieves shot Inspector in Patna

बिहार की राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक दारोगा को गोली मार दी। घायल दारोगा का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है, जहां वे खतरे से बाहर बताए जा रहे है। पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया है। वहीं चार चोर पुलस की गिरफ्त से बच निकले।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार की देर रात करीब दो बजे सूचना मिली कि सात की संख्या में बदमाश बेऊर चौक के पास एक टेलीकॉम टावर में बैटरी चोरी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर दारोगा फूलनराम पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। चोरों ने पुलिस को आता देख फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली दारोगा के दाहिने हाथ में जा लगी। पुलिस ने भाग रहे तीन चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया, लेकिन चार बदमाश भागने में सफल रहे।

अधिकारी ने बताया कि घायल दारोगा को तत्काल स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल और तीन गोली बरामद किया है। पुलिस फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Srishti Khatri

View all posts

Advertisement
×