टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार : कुएं में डूबकर दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

कर्तहान थाने के प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने बताया कि तीनों गेंद निकालने के लिए एक एक कर कुएं में उतरे और उनकी डूबकर मौत हो गयी।

02:20 PM Oct 05, 2019 IST | Desk Team

कर्तहान थाने के प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने बताया कि तीनों गेंद निकालने के लिए एक एक कर कुएं में उतरे और उनकी डूबकर मौत हो गयी।

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को दो सगे भाइयों समेत तीन व्यक्तियों की कुएं से गेंद निकालने की कोशिश के दौरान डूबकर मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्तहान थानाक्षेत्र के गुरमिया गांव में यह यह दुर्घटना हुई। कर्तहान थाने के प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने बताया कि तीनों गेंद निकालने के लिए एक एक कर कुएं में उतरे और उनकी डूबकर मौत हो गयी। 
Advertisement
थानाप्रभारी के अनुसार समीप के एक मैदान में जब कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे थे तब उनकी गेंद में गिर गयी। शुरू में, 25 वर्षीय विजय कुमार गेंद लेने के लिए कुएं में उतरा लेकिन वापस नहीं आया। उसके बाद 17 वर्षीय शिवचंद्र राम उसमें उतरा। जब कुमार और शिवचंद्र राम नहीं लौटे तब उनका भाई 18 वर्षीय वीरचंद्र राम गया और वह भी कुएं में डूब गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार बाद में कुएं से तीनों के शव निकाले गये। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाये गये। 
Advertisement
Next Article