टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar: हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों की मौत

03:20 AM Aug 05, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Bihar: बिहार के हाजीपुर में 4 अगस्त की देर रात बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के जंदाहा रोड औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा चुहरमल स्थान के निकट हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे के आ गया। करंट लगने से आठ कांवड़ियों की मौत से इलाकें में कोहराम मच गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच चीख पुकार मच गई।

Advertisement

Highlights:

बताया जा रहा है कि आधा दर्जन कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मची है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी झुलसे हुए लोगों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जढुआ निवासी उमेश पासवान के पुत्र राजीव कुमार और मदन पासवान के पुत्र साजन समेत कई लोग झुलसे हैं।

मौके पर मौजूद शख्स ने बताई घटना

मौके पर मौजूद शिवम कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ सुल्तानपुर से डीजे ट्रॉली पर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहे थे। पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करना था। इसी दौरान बाबा चौहरमल स्थान के निकट हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे आ गया। करंट लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग झुलस गए हैं।

मौके पर DM और भारी पुलिसबल मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम यश पाल मीणा, सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद और डीपीएम कुमार मनोज मौके पर पहुंचे। झुलसने वाले लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, औद्योगिक थाना क्षेत्र अध्यक्ष राजेश रंजन, नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार समेत भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article