W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: सारण में मंदिर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, 1 घायल

01:32 AM Sep 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
bihar  सारण में मंदिर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत  1 घायल

Bihar: बिहार के छपरा में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सोनार पट्टी के कटिया बाबा मंदिर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिसक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मंदिर की दक्षिणी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। वहीं, बाढ़ के पानी में नहा रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक गंभीर रूप से घायल बच्चें का इलाज जारी है।

Advertisement

Highlight : 

Advertisement

  • बिहार के छपरा में हुआ बड़ा हादसा
  • मंदिर की दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, 1 घायल
  • घायल बच्चे की हालत गंभीर

बाढ़ के पानी से दीवार हो गई थी कमजोर

Advertisement

बता दें कि सारण जिले में सरयू और गंगा नदी में उफान है। जिससे कई जिले जलमग्न है और छपरा शहर के कुछ इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में भी पानी घुसा था जिसके बाद मंदिर की दीवार कमजोर हो गई थी। बच्चे बेपरवाह होकर यहां खेल रहे थे, लेकिन दीवार अचानक गिर गई और तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

एक और बच्चें के दबे होने की आशंका

वहीं, स्थानीय लोगों को आशंका है कि दीवार के मलबे और पास में रखी ईंटों में अभी और बच्चे दबे हो सकते हैं। हादसे के बाद दिलिया रहीमपुर पंचायत के मुखिया विष्णु साह बच्चों को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। उधर घटना की सूचना मिलने ही एएसपी राज किशोर सिंह एवं अन्य पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×