Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Bihar: भंडारे में आपसी विवाद में चली गोली, दो लोगों की मौत

11:07 AM Dec 24, 2023 IST | Srishti Khatri
Two people were shot dead due to personal rivalry

भोजपुर में भंडारे में आपसी रंजिश के चलते दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक गांव में एक भंडारे के दौरान दो व्यक्ति खाना खा रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद के चलते आरोपी ने मृतकों पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती काराया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतको की पहचान लल्लू यादव और देव कुमार महतो के रूप में हुई है।

हाइलाइट्स

ये है पूरा मामला

घटना के संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि मृतक लल्लू प्रसाद यादव का उनके पड़ोसी से पहले से किसी बात पर विवाद चल रहा था। आरोपी पड़ोसी बृजेश कुमार का भांजा भी उसी भंडारे में पहुंचा था। जिसकी मृतक लल्लू यादव से किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बृजेश कुमार ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लल्लू प्रसाद यादव के सिर में जाकर लगी और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

गलत फहमी में चली दूसरे युवक पर गोली

इस दौरान मृतक लल्लू के चाचा ने किसी को आरोप बृजेश समझ कर गोली मार दी। गलत फहमी ये गोली कृष्ण महतो को लग गई। गोली लगने से घायल कृष्ण महतो को हड़बड़ी में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस अभियुक्तों  की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा ?

इस घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि प्रतिशोध में लल्लू यादव के चाचा छोटक यादव ने गलतफहमी में अंधेरे मेंमहतो को बृजेश को समझ कर गोली चला दी। जिसके बाद इलाज के लिए कृष्ण महतो अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article