Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ट्वीट करना पड़ा भारी, जानिए ऐसा क्या लिखा जिसे तुरंत किया डिलीट

बिहार में इन दिनों बेगूसराय गोलीकांड की काफी चर्चा हो रही है। इसपर बीजेपी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। खासतौर पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते है।

12:00 PM Sep 16, 2022 IST | Desk Team

बिहार में इन दिनों बेगूसराय गोलीकांड की काफी चर्चा हो रही है। इसपर बीजेपी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। खासतौर पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते है।

बिहार में इन दिनों बेगूसराय गोलीकांड की काफी चर्चा हो रही है। इसपर बीजेपी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। खासतौर पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक मौका नहीं छोड़ते है। चाहे वो मीडिया के सामने बोलना हो या फिर ट्विटर ही क्यों ना हो गिरिराज सिंह पीछे नहीं हटते है। 
Advertisement
इसी क्रम में गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसे बाद में उन्होंने तुरंत बिना समय गवाए हटा दिया था। अब लोग यही सवाल कर रहे कि आख़िरकार उस ट्वीट में ऐसा क्या था जो उन्होंने डिलीट कर दिया।  तो बता दें, गिरिराज सिंह ने अमिताभ बच्चन और संजय दत्त की फिल्म कांटे का एक सीन शेयर किया। 
गिरिराज सिंह ने शेयर किया था वीडियो 
दरअसल, वो इस सीन के जरिए बेगूसराय मामले पर अपनी बात जनता के सामने रखना चाहते थे। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक लाइन लिखी थी, जिसमें लिखा था कि, ‘जंगलराज की गोली जाति देख कर अपना निशाना खुद ढूंढ लेती है जानी। ‘ 
हालांकि, लोग इस ट्वीट को देख पाते उससे पहले ही ये डिलीट कर दिया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने इस ट्वीट को वायरल कर दिया है। मंत्री ने बेगूसराय मामले को लेकर लगातार अपनी बात सामने रखी है।  जिस वजह से जेडीयू और राजद भी उनपर हमला बोलते रहती है। 
Advertisement
Next Article