देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के एक दिन बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। कुशवाह ने यह भी कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और पूरे देश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।"हम 100 प्रतिशत तैयार हैं। कोई कठिनाई नहीं है क्योंकि बिहार और पूरे देश के लोगों ने एनडीए को वोट देने का फैसला किया है।
आपको बता दें कुशवाहा ने बुधवार को राज्य की राजधानी में नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। पिछले साल फरवरी में कुशवाहा के जद-यू से अलग होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। कुशवाहा ने नीतीश कुमार के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर अपलोड करते हुए कहा, ''आज मैंने अपने बड़े भाई सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.''एनडीए के सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के तहत, कुशवाहा की पार्टी को केवल एक लोकसभा क्षेत्र आवंटित किया गया है, जिसके बाद खबरें सामने आईं कि वह इससे खुश नहीं हैं। हालांकि, कुशवाह ने दावों को खारिज कर दिया था।
इस बीच, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई उम्मीदवार अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों से अपना नामांकन भर रहे हैं।18 मार्च को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीटों के बंटवारे की घोषणा की, जिसमें भाजपा 17 सीटों पर और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।