W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar Weather: बिहार में आज बारिश के आसार, 20 जनवरी तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत

11:05 AM Jan 17, 2024 IST | Yogita Tyagi
bihar weather  बिहार में आज बारिश के आसार  20 जनवरी तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत
Advertisement

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है जिसके बाद अब मौसम विभाग ने राज्य में बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, फ़िलहाल शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। राज्य के 12 जिलों में भयंकर बारिश पड़ने के आसार हैं। राज्य में आज भी घना कोहरा छाया रहा जिस वजह से राजधानी एक्सप्रेस 22 घंटे देर से ओपन हुई। इसके साथ ही चार फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से लोगों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी।

  • मौसम विभाग ने बिहार में बारिश की उम्मीद जताई है
  • फ़िलहाल शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं
  • राज्य के 12 जिलों में भयंकर बारिश पड़ने के आसार हैं
  • घना कोहरा छाया रहने की वजह से राजधानी एक्सप्रेस 22 घंटे देर से ओपन हुई
  • घना कोहरा छाया रहने से चार फ्लाइट्स कैंसिल की गईं

20 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी तक बिहार में ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। 5.2 डिग्री सेल्सियस तामपान गया शहर में दर्ज किया गया वहीं 18.5 डिग्री सेल्सियस नवादा में दर्ज किया गया। पटना में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, यदि मंगलवार तापमान की बात की जाए तो पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री गिरावट के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह राजधानी पटना सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कल दोपहर में हल्की धुप रही लेकिन ठंड बनी रही। दरभंगा, फारबिसगंज, मोतिहारी, गोपालगंज ,बक्सर, अगवानपुर, पूसा, गया, सबौर, औरंगाबाद एवं कैमूर इन सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जिलों गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही घना कोहरा छाया रहने की आंशका जताई जा रही है। जिससे शीतलहर की स्थिति बनी रहने की सम्भवना है। बुधवार को सम्पूर्ण क्रांति 21, विक्रमशिला एक्स 20, मगध एक्स 20, ब्रह्मपुत्र एक्स 18, गरीब रथ 06, महानंदा 12, कुर्ला पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ये सभी ट्रेनें 12 घंटे देरी से चल रही हैं। संघमित्रा एक्स 05, सीमांचल एक्स 09, पंजाब मेल 06 एवं साउथ बिहार 4 घंटे देर से चल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×