W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुर्गा पूजा पर बिहार में बदला मौसम, 14 जिलों में बारिश का लर्ट

09:12 AM Oct 11, 2024 IST | Aastha Paswan
दुर्गा पूजा पर बिहार में बदला मौसम  14 जिलों में बारिश का लर्ट
Advertisement

Bihar: बिहार में अभी दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी पूरी तरह नहीं हुई है। कई जिलों में अभी भी बादल बन रहे हैं। पटना मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अभी पुरवा हवा चल रही है और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है।

बिहार में बदला मौसम

दक्षिण पश्चिम मानसून के कमजोर होने से दुर्गापूजा पर पटना सहित प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। लेकिन उत्तरी बिहार में बारिश की संभावना बन रही है। लोगों के मेले का मजा किरकिरा हो सकता है। वहीं व्यापारियों को भी भारी घाटा सहना पड़ सकता है।

दुर्गा पूजा पर इन जिलों में बारिश के आसार

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर व समस्तीपुर में दशहरा पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण ही अगले 24 घंटों में इन जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।

हल्की ठंड की शुरुआत

24-48 घंटों के दौरान उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह होने से दिन के तापमान में वृद्धि व रात के तापमान में कमी आने के कारण सिहरन का प्रभाव बने रहने की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सूर्य के दक्षिणायन होने से धीरे-धीरे सूर्य के ताप में कमी आएगी।

बीते 24 घंटो में बारिश का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। समस्तीपुर के शिवजी नगर में सर्वाधिक वर्षा 36.4 मिमी दर्ज की गई। 34.2 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान दर्ज किया गया। 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी के आसपास बादलों की आवाजाही बने होने से मौसम सामान्य बना रहा।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×