Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों में जारी की बारिश की चेतावनी, राज्य में छाया रहा घना कोहरा

11:22 AM Jan 04, 2024 IST | Yogita Tyagi

Bihar Weather: बुधवार, 3 जनवरी की सुबह बिहार के पटना और उसके आस-पास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा और दोपहर तक हलकी धूप दिखाई दी जिससे लोगों ने ठंड से कुछ राहत पाई। जिसके बाद शाम होते-होते पछुआ चलने से लोगों को कपकपी छूटने लगी। इस दौरान बिहार में 6.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और मोतिहारी व बांका शहर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज हुई। बिहार की राजधानी पटना का तामपान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना के साथ ही 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया।

इन स्थानों पर बारिश होने की आशंका

Advertisement

मौसम विभाग ने बिहार के जिलों, पटना, मुजफ्फरफुर, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में जल्द ही बारिश पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, दक्षिण हरियाणा व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर पड़ने से पटना के साथ ही बिहार के 19 जिलों में बारिश का मौसम बन सकता है और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में उत्तरी भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा शामिल हैं। कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है जिनमें पटना भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार अगले आने वाले 48 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं हैं। इसके अलावा अगले तीन दिनों में अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

10 डिग्री से नीचे लगभग सभी जिलों का तापमान

बिहार में बुधवार को पटना के साथ ही राज्य के अन्य विशेष जिलों का तामपान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों में शामिल हैं, गया का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज हुआ , नवादा का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ, शेखपुरा का तामपान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ, बांका का तामपान 6.0 डिग्री दर्ज हुआ, सबौर का तामपान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ, भागलपुर का तामपान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ, छपरा का तामपान 9.3 डिग्री दर्ज हुआ, पूसा का तामपान 8.0 डिग्री हुआ, पूर्णिया का तामपान 9.1 डिग्री दर्ज हुआ, फारबिसगंज का तामपान 9.0 डिग्री हुआ, बेगूसराय का तामपान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ, सुपौल का तामपान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ, सीतामढ़ी के पुपरी का तापमान 9.1 डिग्री दर्ज हुआ, मोतिहारी का तामपान 6.0 डिग्री दर्ज हुआ, गोपालगंज का तामपान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ इसके अलावा वाल्मीकिनगर का तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य के बचे हुए अन्य जिलों का तामपान जिसमें पटना भी शामिल है 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article