Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में जल्द शुरू होगा मानसून, इस दिन है बारिश के आसार

08:40 AM Jun 16, 2024 IST | Aastha Paswan

Bihar Weather: मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है। मौसम विभाग ने मानसून की लगभग फाइनल डेट बता दी है जो कि बेहद राहत देने वाली खबर है।

Highlights

गर्मी से मलेगी हल्की राहत

राज्य में भीषण उष्ण लहर का कहर जारी है। लू की लहर से पूरा वातावरण बेहाल है। भीषण गर्मी से लोगों को न तो घर में चैन और न ही बाहर राहत। राजधानी समेत प्रदेश का अधिकांश भाग तप रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी पूर्वी बिहार में उमस काफी बढ़ा दी है। वहीं, इस उमस के बीच अब मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है।

Advertisement

20 या 21 जून को बिहार में आएगा मानसून

Bihar News: चार से पांच दिनों में बिहार में प्रवेश करेगा मानसून मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जिस तरह से मानसून आगे बढ़ रहा है। उससे लगता है कि चार से पांच दिनों में यानी 20 या 21 जून को बिहार के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। खासकर पूर्वी बिहार के कुछ भागों में वर्तमान में आर्द्रता में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

हालांकि, आमतौर पर राज्य में मानसून का प्रवेश 15 जून के आसपास होता है। इस वर्ष मानसून को चार से पांच दिनों देरी से पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में राज्य के पूर्वी भाग से एक चक्रवात गुजर रहा है, जिसका प्रभाव पश्चिम बंगाल से लेकर मध्य हिमालय तक देखा जा रहा है।

दिन के साथ रातें भी रहेंगी गर्म

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिन के साथ रातें भी गर्म रहेंगी। ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खासकर पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सिवान, नवादा में उष्ण लहर के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article